लेखनी कहानी -06-Oct-2022महापुरुषों- महानायकों को नमन भाग १ अटल अटल बिहारी वाजपेई
महापुरुषों/ महानायकों को नमन
प्रतियोगिता हेतु
अटल बिहारी बाजपेई
*******************
मां ने रखा था नाम अटल
रहते देश हित सदा विकल
मात-पिता दोनों कृष्णा थे
भारत मां के लाल अटल।
भारत माता के उन्नायक
सबको थे प्राणों से प्यारे
लुटा दिए देश हित सर्वस
तनिक नहीं करते अभिमान।
उच्च कोटि के वक्ता बन
लिखते सुमधुर कविताएं
जनसंघ के प्रखर प्रवक्ता
भारत रत्न बने युग दृष्टा।
चले लेखनी ब्रज भाषा में
निडर, साहसी वीर उदार
ओजस्वी विवेकशील थे वे
बातों से ही करते थे प्रहार।
हुआ कारगिल युद्ध देश में
सेना को दी थी भारी छूट
दुश्मन सीमा छूने न पाए
मार भगाओ उनको कूट
अपना जीवन किया समर्पित
सोचे देश हित आठों याम
भारत रत्न मिला है उनको
की उपलब्धियां और काम।
दसवें प्रधानमंत्री थे भारत के
विश्व पटल पर उनका नाम
अटल नाम अटल ही निश्चय
अटल उसूलों पर करते काम।
अटल हमारे युग निर्माता
'अलका' लेती गर्व से नाम
विश्व पटल पर अमर रहेगा
अटल बिहारी जी का नाम।
अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी'
लखनऊ उत्तर प्रदेश।
स्व रचित मौलिक व अप्रकाशित
@सर्वाधिकार सुरक्षित।
kashish
22-Jan-2025 01:04 PM
beautiful
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
30-Oct-2022 07:57 PM
बहुत ही सुंदर सृजन
Reply
Pratikhya Priyadarshini
09-Oct-2022 01:16 AM
Bahut khoob 💐👍
Reply